फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The most expensive goat sold in hing ki mandi

हींग की मंडी में बिका सबसे महंगा बकरा

Mon, 12 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The most expensive goat sold in hing ki mandi
बरबरा नस्ल का है, 95 हजार में बिका - फोटो : अमर उजाला
बकरीद पर शहर में सबसे महंगा बकरा रविवार को हींग की मंडी में 95 हजार रुपये का बिका। इस बकरे को देखने वालों की भीड़ लग गई। बरबरा नस्ल के इस बकरे को सदर के इकबाल ने खरीदा है।
विज्ञापन

आंवलखेड़ा (बरहन) के पशु व्यापारी आदिल ने बताया कि बकरे का वजन एक कुंतल से ज्यादा है। इसके छह दांत हैं। पशु व्यापारी ने बताया कि बकरीद पर शहर में इससे अधिक कीमत पर अभी तक कोई बकरा नहीं बेचा गया है। मंडी में देसी बकरे की कीमत 10 हजार रुपये से 45 हजार रुपये तक है, जबकि बरबरा, जमुनापारी बकरों की कीमत भी 20 हजार रुपये तक मिल रही है। 
विज्ञापन


मुस्लिम बस्तियों में नहीं किए इंतजाम
बकरीद में कल यानी मंगलवार को मनाई जाएगी लेकिन अभी तक प्रशासन ने मुस्लिम इलाकों में साफ सफाई, स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराना और मस्जिदों के आसपास भी सफाई नहीं कराई है। हिंदुस्तानी बिरादरी के डा. सिराज कुरैशी, भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के समी आगाई, इरफान सलीम, इमरान कुरैशी, इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन हाजी असलम कुरैशी, सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के हाजी जमील उद्दीन कुरैशी ने कहा है कि व्यवस्थाएं मुकम्मल कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed