फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The miscreant caught in the encounter was sent to jail

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश को मेडिकल के बाद भेजा जेल

Fri, 08 Apr 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The miscreant caught in the encounter was sent to jail
मैनपुरी। लूट की योजना बनाते समय स्वॉट टीम से हुई मुठभेड़ में पकड़े गए औरेया निवासी बदमाश का शुक्रवार को मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा गया। एसपी ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। साथी की तलाश में टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय जाने वाले मार्ग स्थित पुलिया पर बृहस्पतिवार की रात दो बदमाश एक पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना रहे थे। सूचना पर पहुंची स्वॉट टीम की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटा तक चली मुठभेड़ में बदमाश अरविंद कुमार निवासी दिबियापुर औरेया पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उसका साथी भाग निकला था। शुक्रवार को पुलिस ने अरविंद का मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा। एसपी ने बताया कि भागे हुए बदमाश का नाम अनूप उर्फ अनुज निवासी गांव कैरावली है। दोनों दीवानी रोड तिराहा के पास स्थित सोनी पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

एसपी को किया सम्मानित
दीवानी रोड स्थित सोनी पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना रहे बदमाशों लुटेरे के पकड़े जाने की जानकारी जब पंप संचालक को हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली। शुुक्रवार को पंप संचालक रामचरन सोनी कलक्ट्रेट पहुंचे और एसपी अशोक कुमार राय को बुके भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित किया। उनका कहना था कि पुलिस की सक्रियता से वारदात होने से बच गई। यदि पुलिस समय पर कार्रवाई न करती तो बड़ी घटना हो सकती थी। पंप संचालक ने स्वॉट टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां थी कोतवाली पुलिस
दीवानी रोड पर बनी पुलिया पर औरैया सहित कई जनपदों में 17 से अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ मौजूद था। उसके पास पिस्टल थी और वह लूट की योजना बना रहा था। कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। स्वॉट टीम ने जब कार्रवाई को अंजाम दिया, तब कोतवाली पुलिस की नींद टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed