फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The message of unity and integrity was given in the march

Agra News: पदयात्रा में एकता और अखंडता का दिया संदेश

Wed, 19 Nov 2025 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The message of unity and integrity was given in the march
भाजपा की पदयात्रा
आगरा। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा महानगर उत्तर विधानसभा की ओर से तोता के ताल स्थित कुशवाहा बगीची से एकता पदयात्रा निकाली गई। इसमें एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

पदयात्रा आलमगंज, लोहामंडी चौराहा होते हुए जगदीश पुरा स्थित सरदार पटेल बगीची पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों फूल बरसाकर स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्र की अखंडता, एकता और जनभागीदारी के नायक थे। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने सशक्त एवं समृद्ध भारत की नींव रखी। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने राष्ट्र के प्रति समर्पित योगदान को याद किया। इस दौरान शिवशंकर शर्मा, टीएन अग्रवाल, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, ओम प्रकाश सागर, राजेंद्र कुशवाहा, कमल सिंह वाल्मीकि, वैभव जैन, विजय भदौरिया, हरि बाबू, नवल तिवारी, महेश शर्मा, पार्षद शरद चौहान, ललित चतुर्वेदी, दीपक ढल, रोहित कत्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed