फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The law of the land to twenty million killed

दो करोड़ की जमीन के लिए भाभी का कत्ल

Fri, 02 Jan 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 02 Jan 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
सदर के रोहता की गढ़ी अस्तल में बुधवार देर रात दो करोड़ की जमीन के लिए रिश्ते के देवर ने भाभी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। फिर पुलिस कंट्रोल रूम पर बदमाशों के आने की सूचना दे दी। शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

60 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी गंगाप्रसाद अपने पोते रूपेंद्र के साथ रहती थीं। चार साल पहले पति की मौत हो गई। बेटा ताराचंद भरतपुर में रहता है। सावित्री की बहन के बेटे कांता प्रसाद ने बताया कि मौसी की डेढ़ बीघा जमीन देवरी रोड पर है। इसकी कीमत तकरीबन दो करोड़ रुपये है। पड़ोस में रहने वाला सावित्री के रिश्ते का देवर विनोद पुत्र द्वारिका प्रसाद जमीन हथियाना चाहता है। वो प्रापर्टी का भी काम करता है। अपने पास फर्जी एग्रीमेंट लेकर घूम रहा था। इसकी जानकारी पर सावित्री ने तहसील में पता किया, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला। जमीन के लिए विनोद आए दिन रूपेंद्र को धमकी दे रहा था। आरोप है कि दस दिसंबर 2014 को सत्संग से लौटते वक्त सावित्री देवी का बाइक से एक्सीडेंट करा दिया। सावित्री के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुए। साथ चल रहीं महिलाओं ने बाइकसवार युवक को पहचान लिया था मगर रंजिश के डर से नाम नहीं लिया। सावित्री को 25 दिसंबर को अस्पताल से घर लाया गया था। उनकी देखरेख के लिए पोती मधु आई हुईं थीं।
विज्ञापन

बुधवार रात को सावित्री देवी घर में चारपाई पर सो रहीं थीं। रात तकरीबन 12 बजे विनोद घर  आया। वह सावित्री को जगाकर उनसे जमीन को बेचने की बात करने लगा। मधु सो गई। कुछ देर बाद फायरिंग से मधु जागी तो दादी को खून से लथपथ देखा। विनोद मौके से भाग निकला। उसके हाथ में तमंचा था। शोर सुन आसपास के लोग आ गए। बाद में विनोद ने ही पुलिस को सूचना देकर बदमाशों द्वारा हत्या की जानकारी दी। मधु के बताने पर पुलिस ने विनोद से पूछताछ की। उसके हाथ से बारूद की गंध आई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह ही ले गया था सारी जानकारी
मधु ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह 11:30 बजे ही विनोद घर आया था। बोला, गांव में तुम्हारे काफी दुश्मन हैं। अपनी जमीन को बचा लो। वह तुम्हें कभी भी मार सकते हैं। मधु से बात करते समय पूछा कि रात में सभी कहां सोते हैं। जिन कपड़ों में वह सुबह आया, उन्हीं में रात को हत्या करके भागते हुए मधु ने देखा था। यही वजह रही कि उसे पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed