{"_id":"60e9a8b38ebc3e3b0866627e","slug":"the-knock-of-delta-plus-in-agra-people-are-worried-about-the-honeymoon-agra-news-agr4992396121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में डेल्टा प्लस की दस्तक, सुहागनगरी में बे फिक्र है लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में डेल्टा प्लस की दस्तक, सुहागनगरी में बे फिक्र है लोग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की दूसरी लहर के बाद डेल्टा प्लस की दस्तक को लेकर लोग बेफिक्र दिखाई दे रहे है। आगरा में दस मरीजों में डेल्टा प्लस की पुष्टि हुई है जबकि शहर के लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लापरवाह बने हुए है। न तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है और न ही लोग मॉस्क का प्रयोग कर रहे है।
शनिवार को कर्फ्यू के बीच शहर का प्रमुख सदर बाजार बंद रहा। वहीं गली मोहल्लों और कस्बों में बंदी का कहीं पर पालन होता दिखाई नहीं दिया। अफसर ब्लॉक पर होने वाले मतदान को लेकर व्यस्त दिखाई दिए। वहीं लोग बिना मॉस्क के सड़कों पर देखे गए। मेडिकल स्टोर की दुकानों पर भी भीड़ भाड़ दिखाई दी, लेकिन दवा लेने आए लोगों में भी अस्सी फीसदी लोग मॉस्क नहीं लगाए थे।
रेलवे स्टेशन रोड स्थित आरक्षण कार्यालय पर भी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ। शासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार भले ही रात्रि नौ बजे के बाद बाजार बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हो लेकिन इसका भी पालन नहीं हो पा रहा। रोडवेज बसों में भी यात्रियों के साथ चालक और परिचालक मॉस्क का प्रयोग नहीं कर रहे। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर और डेल्टा प्लस को लेकर आने वाले दिनों में स्थिति विकराल हो सकती है।
विज्ञापन
जो लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, उनपर कार्रवाई की जाएगी। बाजार समय पर बंद हो जाता है। रात नौ बजे के बाद दुकान खुली पाए जाने पर ऐसे दुकानदारों को चेतावनी के साथ चालान किया जाएगा।
हरिमोहन सिंह, सीओ सिटी