फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The joy of marriage turned into mourning, the mother lost her senses.

Agra News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सुधबुध खो बैठी मां

Tue, 17 Feb 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The joy of marriage turned into mourning, the mother lost her senses.
सड़क हादसा: मृतक जितेन्द्र के परिवार में मातम
बाह। बेटे के सिर पर सेहरा सजने वाला था लेकिन सोमवार को शादी से तीन दिन पहले घर से उसकी अर्थी उठी तो परिवार में मातम छा गया। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर जरार के पास तेज रफ्तार कार ने रविवार को बाइक सवार दो युवकों को राैंद दिया था जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


आम का पुरा निवासी मृतक जितेंद्र (21) की 19 फरवरी को बरात जानी थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को जब जितेंद्र का शव घर पहुंचा तो गम का माहाैल था। मृतक के पिता शेर सिंह ने बताया कि शादी की सारी तैयारियां बैंड, हलवाई और शामियाना बुक करने आदि पूरी कर ली थीं। निमंत्रण पत्र भी बंट चुके थे और मेहमान आने शुरू हो गए थे तभी इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटे की माैत की खबर सुनकर मां राजकुमारी सुधबुध खो बैठी है।
विज्ञापन




हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक 16 वर्षीय सचिन गुजरात के जामनगर में हलवाई का काम करता था। रविवार सुबह ही घर आया था। जितेंद्र और सचिन दोस्त थे। जितेंद्र उसे शादी का निमंत्रण देने गया था और दोनों बाइक से जरार स्थित ढाबे की ओर निकल गए थे। सचिन अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सोमवार शाम को सचिन का शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। इस सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को गांव में चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed