फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The joy of Christmas will be doubled by the sweetness of the cake

Agra News: केक की मिठास से दोगुना होगा क्रिसमस का उल्लास

Sun, 21 Dec 2025 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The joy of Christmas will be doubled by the sweetness of the cake
केक
आगरा। उमंग और उल्लास के पर्व क्रिसमस से पहले ही बाजार में केक की मिठास फैलने लगी है। मॉल्स से लेकर बाजार और घरों से लेकर दुकान तक संचालित बेकरी पर इन दिनों केक के जमकर ऑर्डर आ रहे हैं। खास बात ये कि सिर्फ इसाई समाज ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोग क्रिसमस केक खास ऑर्डर पर बनवा रहे हैं। इसमें भी प्लम, चॉकलेट, फ्रूट और एगलेस केक की डिमांड सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


बाजार में पारंपरिक प्लम केक, फ्रूट केक हमेशा से लोगों की पसंद होते हैं। इसमें अखरोट, बादाम, काजू को शामिल किया जाता है। फलों के केक में किशमिश, चेरी, कैंडी, ऑरेंज जेस्ट से फ्लेवर दिया जाता है। वहीं पारंपरिक प्लम केक को बनाने के लिए वाइन के साथ केक मिक्स को करीब 15 दिन पहले से तैयार किया जाता है। इसके अलावा रम, ब्रांडी मिक्स केक भी स्पेशल ऑर्डर पर तैयार कराए जा रहे हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इन्हें लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। वहीं क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस डे के लिए भी डिजायनर केक ऑर्डर किए गए हैं। इनके ऊपरी हिस्से में मेरी क्रिसमस, सेंटा, स्लेज, स्नोमैन आदि से की गई कारीगरी केक को देखने में बेहद आकर्षक बना रही है।
विज्ञापन

ट्रेंड में हैं ये केक
पाउंड केक- मक्खन, मैदा या आटा, अंडे और चीनी से बना होता है।
न्यूट केक- सूखे मेवों से बना होता है।
बेंटो केक- सामान्य की तुलना में छोटा एक पीस वाला होता है।

क्रिसमस केक- किशमिश, चेरी, खुबानी और मसाले होते हैं।
वेलवेट केक- नरम मुलायम, हल्का, सिरका होने के कारण हल्का तीखा होता है।
स्टोलन केक- एक तरह का ब्रेड केक होता है।
आकर्षक सज्जा और सामग्री तय करती है कीमत
क्रिसमस पर बेकरी में दो से तीन तरह के केक लोग बनवा रहे हैं। पारंपरिक प्लम के अलावा मित्रों आदि के यहां भेजने के लिए एगलेस, फ्रूट और चॉकलेट केक भी बनवाए जा रहे हैं। इनकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। इसके अलावा लग्जरी और डिजाइनर केक की कीमत 16000 रुपये तक है। 3 से 6 किलो या उससे अधिक वजन के यह केक सिर्फ ऑर्डर पर तैयार किए जाते हैं। इसमें बेल्जियम चॉकलेट ट्रफल, ऑर्गेनिक बटर, जैम और विदेशी मेवों का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब बिक रहे केक
क्रिसमस पर केक के ऑर्डर कई दिन पहले से मिलना शुरू हो जाते हैं। प्लम केक के अलावा एगलेस, फ्रूट और चॉकलेट केक खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
साहिल जैन, बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स

महंगे हैं पारंपरिक केक
क्रिसमस केक प्री ऑर्डर पर तैयार किए जाते हैं। रम केक, ब्रांडी सोक्ड केक की मांग सबसे ज्यादा है। इनग्रीडिएंट्स और वजन के अनुसार केक की कीमत बढ़ती जाती है।
शिवम भगत, बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed