फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The journey directly from Kathgodam via Kasganj-Mumbai will be pleasant.

Agra News: वाया कासगंज-मुंबई से सीधा काठगोदाम का सफर होगा सुहाना

Sun, 29 Oct 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
The journey directly from Kathgodam via Kasganj-Mumbai will be pleasant.
कासगंज। वाया कासगंज काठगोदाम के लिए अब तक कोई सीधी ट्रेन नहीं थी। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए पर्व के मद्देनजर मुंबई से वाया काठगोदाम तक एक साप्ताहिक ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। साथ ही समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। फिलहाल चार फेरों के लिए ट्रेन चलाकर प्रयोग किया जाएगा। सफलता मिली तो रेलवे आगे भी फेरे बढ़ाने पर विचार करेगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 8, 15, 22 एवं 29 नवंबर को मुंबई सेंट्रल से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। बोरीवली 11:46 बजे, वापी से 13:24 बजे, बड़ोदरा से 16:38 बजे, रतलाम से 20:25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.35 बजे, हिंडौन सिटी से 3:20 बजे, अछनेरा से 05:55 बजे, मथुरा से 7 बजे, हाथरस सिटी 7:44 बजे, कासगंज से 9:10 बजे, बदायूं से 09:48 बजे, बरेली से 10:50 बजे, बरेली सिटी से 11:05 बजे, इज्जतनगर से 11:25 बजे, लालकुंआ से 13:15 बजे तथा हल्द्वानी से 13:50 बजे छूटकर काठगोदाम 14:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 9, 16, 23, 30 नवंबर को काठगोदाम से 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से 17:52 बजे, लालकुंआ से 18:33 बजे, इज्जतनगर से 20:08 बजे, बरेली सिटी से 20:23 बजे, बरेली से 20:50 बजे, बदायूं से 21:31 बजे, कासगंज से 22:40 बजे, हाथरस सिटी से 23:50 बजे, दूसरे दिन मथुरा 01:15 बजे, अछनेरा से 02:35 बजे, भरतपुर से 03:10 बजे, कोटा से 6:45 बजे, बड़ोदरा से 14:45 बजे, तथा बोरीवली से 20:10 बजे छूटकर मुंबई सेंट्रल 20:55 बजे पहुंचेगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह एक जोड़ी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed