फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The jewelry of the woman sitting in the tempo was stolen

टेंपो में बैठी महिला के जेवर हुए चोरी

Wed, 11 May 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The jewelry of the woman sitting in the tempo was stolen
भोगांव। बुधवार की शाम टेंपो में बैठ कर आलीपुर खेड़ा आ रही एक महिला के जेवर चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी बबलू ने बताया कि बुधवार की शाम वह पत्नी मीरा देवी के साथ शहर से आलीपुर खेड़ा जाने के लिए टेंपो में बैठा था। आलीपुर खेड़ा के रहने वाले चालक सर्वेश कुमार ने टेंपो को भोगांव चौराहा के पास लाकर खड़ा कर दिया। वहां से तीन महिलाएं टेंपो में पत्नी के आसपास बैठ गईं। टेंपो जब कुरावली रोड रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा, तभी पास बैठी तीनों महिलाएं उतर गईं। आलीपुर खेड़ा पहुंचने के बाद मीरा ने जब पानी पीने के लिए बैग से गिलास निकाला, तो देखा कि बैग में रखे सोने के झाले व चांदी की करधनी गायब थी। टेंपो चालक से पूछताछ की तो वह महिलाओं के बारे में कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed