{"_id":"69067599346111efd00b3ab3","slug":"the-issue-of-cadre-restructuring-and-recruitment-was-raised-in-the-special-delegate-conference-agra-news-c-25-1-agr1067-906313-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्पेशल डेलीगेट कॉन्फ्रेंस में उठा कैडर पुनर्गठन और भर्ती का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्पेशल डेलीगेट कॉन्फ्रेंस में उठा कैडर पुनर्गठन और भर्ती का मुद्दा
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
आगरा। आयकर कर्मचारी महासंघ की दो दिवसीय स्पेशल डेलीगेट कॉन्फ्रेंस शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुई। 20 साल बाद आयोजित हुई इस कॉन्फ्रेंस में महासंघ के देशभर में स्थापित 18 सर्किल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान आयकर महानिदेशक (मानव संसाधन विकास) मोना सिंह एवं प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर अपर्णा करण मौजूद रहीं। कॉन्फ्रेंस में मोना सिंह ने आश्वासन दिया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। कैडर पुनर्गठन के क्रियान्वयन एवं रिक्त पदों के भरने में कोई कोताही नहीं बरतेगा।
इससे पहले आगरा परिक्षेत्र के सचिव एवं अखिल भारतीय सह सचिव संतोष केसरी ने सभी का स्वागत किया। कॉन्फ्रेंस में आयकर कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव रूपक सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस वेंकटेशन ने कैडर पुनर्गठन, पदोन्नति में रुकावटें, आधारभूत ढांचे से संबंधित मुद्दे एवं विभाग में 30 फीसदी खाली पड़े पदों को भरने से संबंधित समस्याओं से मोना सिंह को अवगत कराया।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली से पहुंचे आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी ने अधिकारियों से समस्याओं के निराकरण की अपील की। कॉन्फ्रेंस को प्रधान आयकर आयुक्त श्योदान सिंह भदौरिया एवं अनुपम कांत गर्ग ने भी संबोधित किया। महासंघ के कानपुर सर्किल के महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को महासंघ के संवैधानिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उद्घाटन सत्र का संचालन आयकर निरीक्षक रंजन सैनी ने किया।