फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The injured are being treated at Neelam Hospital

Agra News: नीलम अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार

Thu, 23 May 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The injured are being treated at Neelam Hospital
कासगंज। जिले के करीब 18 श्रद्धालुओं का पूर्णगिरी धाम जाते वक्त उत्तराखंड के टनकपुर में एक्सीडेंट हो गया था। इनमें से 4 घायलों का उपचार स्थानीय नीलम अस्पताल में चल रहा है। शेष की हालत में सुधार होने के चलते उन्हें डाॅक्टरों ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के न्यू माधो पूरी कॉलोनी निवासी एवं गांव जरथल मिरहची एटा के मूल निवासी दिनेश राजपूत सरकारी ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने सगे संबंधियों और रिश्तेदारों के साथ मंगलवार की सुबह 5 बजे कासगंज स्टेशन से चलने वाली मेला एक्सप्रेस से टनकपुर के लिए निकले थे। करीब 12 बजे टनकपुर पहुंचने के बाद उन्होंने खाना खाने के बाद एक मैक्स सवारी वाहन पूर्णागिरी धाम जाने के लिए बुक कर लिया। एक बस को ओवरटेक करते समय उनके वाहन का पिछला पहिया बस से टकरा गया। जिसके चलते उनका वाहन पलट गया और इसमें सभी लोगों को चोट आई हैं। हादसे के बाद सभी वापस कासगंज आ गए। यहां नीलम अस्पताल में दिनेश, उसकी पत्नी रूबी, मां मानवती, बेटा कृष्णा, सास रामबेटी व राकेश निवासी जलेसर एटा और सुशीला निवासी न्यू माधोपुरी कॉलोनी को भर्ती कराया गया। इनमें से कृष्णा को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दिनेश ने बताया कि उनकी मां और सास सहित सुशीला देवी के फ्रैक्चर है। उनकी पत्नी के गर्दन में, बेटे के दोनों हाथ में और खुद उनके दोनों हाथ सहित शरीर पर अन्य चोट हैं। बताया कि उन्होंने न तो बस चालक और न ही मैक्स वाहन चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed