फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The 'honor' of the wedding sparked controversy, three arrested

Agra News: शादी की ‘शान’ ने कराया विवाद, तीन गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The 'honor' of the wedding sparked controversy, three arrested
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली में बृहस्पतिवार सुबह शादी समारोह के आयोजन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। बड़े कार्यक्रम की बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चल गए, जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




पीड़ित सुखराम पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे गांव का ही मौहर सिंह उसे बातचीत के बहाने एक घर पर ले गया था। वहां शादी में बड़े कार्यक्रम करने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मौहर सिंह पक्ष के लोग गाली-गलौज पर उतर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उसके बड़े भाई दिलकुश और रामसुख उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में रामसुख और दिलकुश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से मारपीट के आरोपी छदामी लाल, कालीचरन और सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का शांति भंग (धारा 151) के तहत चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed