फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Hariparvat to Madia Katra road will remain closed for traffic till June 15.

Agra News: हरीपर्वत से मदिया कटरा मार्ग पर 15 जून तक बंद रहेगा यातायात

Fri, 22 May 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The Hariparvat to Madia Katra road will remain closed for traffic till June 15.
आगरा। एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण ट्रैफिक प्रभावित है। अब हरीपर्वत चौराहा से मदिया कटरा पुल तक सड़क बंद रहेगी। सीएम ग्रिड के तहत मॉडल रोड बनाने के लिए हरीपर्वत से मदिया कटरा पुल तक काम शुरू किया गया है। इस वजह से 15 जून तक यहां ट्रैफिक बंद रहेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम ग्रिड के तहत हरीपर्वत से मदिया कटरा तथा दिल्ली गेट से राजामंडी रेलवे स्टेशन तक मॉडल रोड का निर्माण किया जा रहा है। स्कूलों की छुट्टियों के कारण अब एमजी रोड और इन सड़कों पर यातायात का दबाव कम रहेगा। ऐसे में यहां सीएम ग्रिड का काम शुरू करा दिया गया है। 15 जून तक यह मार्ग बंद रहेगा। पुलिस उपायुक्त यातायात की अनुमति मिल चुकी है। एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य होने से हरीपर्वत-दिल्ली गेट-मदिया कटरा होते हुए ट्रैफिक निकल रहा था, इसकी जगह वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है। एमजी रोड से दिल्ली गेट जाने वाले लोगों के लिए स्पीड कलर लैब से दिल्ली गेट तक के रोड को अतिक्रमण मुक्त कर ट्रैफिक निकाला जाएगा, वहीं सेंट जोंस चौराहा से लोहामंडी के बीच ट्रैफिक निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed