फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girls from Agra led Uttar Pradesh to a resounding victory over Tamil Nadu.

Agra News: आगरा की बेटियों ने दिलाई तमिलनाडु पर यूपी की दमदार जीत

Sun, 14 Dec 2025 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The girls from Agra led Uttar Pradesh to a resounding victory over Tamil Nadu.
आगरा की ​खिलाड़ी
आगरा। वडोदरा में शनिवार को खेले गए अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी मुकाबले में आगरा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने तमिलनाडु को 32 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

इस जीत में आगरा की बल्लेबाज भारती सिंह और सानवी भाटिया की अहम भूमिका रही। वहीं गेंदबाजी में सुप्रिया अरेला विपक्षी बल्लेबाजों पर हावी रहीं। उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में 48.3 ओवर में 218 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम 48.5 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। आगरा की भारती सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों पर 65 रन बनाए। उनकी पारी में एक छक्का और नौ चौके शामिल रहे। सानवी भाटिया ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम के स्कोर को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में आगरा की सुप्रिया अरेला ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में दो मेडन के साथ 24 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं भारती सिंह ने भी गेंदबाजी में असर दिखाते हुए 9 ओवर में दो मेडन रखते हुए 22 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed