फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl was adamant on going with her lover, tried to jump into the canal

Agra News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती, नहर में कूदने की कोशिश

Wed, 04 Sep 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The girl was adamant on going with her lover, tried to jump into the canal
घिरोर। सोमवार की शाम इटावा नहर ब्रांच के पास प्रेमी प्रेमिका के बीच साथ चलने को लेकर कहासुनी हुई। युवक ने जब ऐसा करने से मना किया तो युवक नहर में कूदने के लिए दौड़ी। युवक ने उसे रोका, इसके बाद वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक युवती को थाने ले गए। परिजन के आने के बाद युवती को सुपुर्द कर दिया। युवक का शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन

कस्बा के एक गांव की रहने वाली एक युवती को शहर के गांव गांव बुर्रा निवासी एक युवक से प्रेम हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढी लेकिन गांव का रिश्ता बीच में आ गया तो युवक ने दूरी बनाना शुरू कर दिया। युवक सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा का रहने वाला है। सोमवार को युवती उस से मिलने के लिए शहर में माता शीतला देवी मंदिर पर पहुंची। वहां से टेंपो में बैठ कर दोनों कस्बा में नहर पुल चौकी के पास पहुंचे थे। दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर युवती नहर में कूदने के लिए भागी। तभी युवक ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। युवती साथ चलने की बात कह रही थी। हंगामा होता देख वहां माशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक युवती को थाने ले गई। पूछताछ करने पर पता चला कि युवक की बहन की शादी युवती के गांव में हुई है। जिस कारण से युवक रिश्ते से कदम पीछे बढा रहा है। पुलिस ने परिजन के आने के बाद युवती उनके सुपुर्द कर दी। ब्रजेश के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। रिश्ते में युवती बहन की ननद लगती है। युवती साथ जाना चाहती थी लेकिन युवक इस बात पर राजी नहीं हुआ। जिसके चलते वह नहर में कूदने की कोशिश कर रही थी। युवक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed