फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The first book fair will start in the name of Bihari one evening.

Agra News: एक शाम बिहारी के नाम से होगा प्रथम पुस्तक मेले का आगाज

Wed, 21 Aug 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
The first book fair will start in the name of Bihari one evening.
कासगंज। श्रीगणेश इंटर कॉलेज में 22 से 25 अगस्त तक प्रथम पुस्तक मेला का आयोजन होगा। मेले का आगाज एक शाम बिहारी के नाम कार्यक्रम के साथ होगा। इस मेले में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित प्रतियोगी परीक्षाओं, धार्मिक पुस्तकों व अन्य पुस्तकें मिलेंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि प्रथम पुस्तक मेला का आयोजन चार दिनों तक रहेगा। इस मेले में विभिन्न प्रकाशकों के द्वारा पुस्तकों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मेधा रुपम के द्वारा 22 अगस्त को किया जाएगा। जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम पुस्तक मेले में दिन में पुस्तकों का प्रदर्शन होगा। जिन्हें लोग जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकेंगे। रात्रि में 7 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उद्घाटन के दिन 22 अगस्त को एक शाम बांके बिहारी के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें ब्रज की प्रख्यात कलाकार वंदनाश्री अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 23 अगस्त को एक शाम देश भक्ति के नाम व पपेट शो होगा। 24 अगस्त को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें देश के विख्यात कवि प्रतिभाग कर काव्य पाठ करेंगे। वहीं, 25 अगस्त को बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed