फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The field was dug up with a bulldozer, the farmer was beaten with a rifle butt when he protested

Agra News: बुलडोजर से खोदा खेत, विरोध पर किसान को राइफल की बट से पीटा

Thu, 05 Jun 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The field was dug up with a bulldozer, the farmer was beaten with a rifle butt when he protested
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सहन में बुधवार को आरोपियों ने एक किसान के खेत में बुलडोजर से खुदाई कर गड्ढा कर दिया। जानकारी होने के बाद जब किसान ने विरोध किया तो उन्हें और भतीजे को राइफल की बट से पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुर्रा क्षेत्र के गांव सहन के रहने वाले किसान रनवीर सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद गांव स्थित उनकी जमीन की पैमाइश हुई थी। जमीन पर बुधवार को सत्यवीर यादव, राजीव, रजनेश और सुरेंद्र निवासी हिंदूपुर ने बुलडोजर लाकर गड्ढा कर दिया। जानकारी होने के बाद वह, भतीजे कुलदीप के साथ माैके पर पहुंचे और विरोध किया। इसी बात पर आरोपी बौखला गए और गाली लौज करते हुए उन्हें राइफल की बट से पीटने लगे। हमले में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को खेत की ओर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल चाचा भतीजे का मेडिकल कराया। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed