फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fear of chemistry was removed after seeing the simple paper.

Agra News: सरल पेपर देख दूर हुआ रसायन विज्ञान का डर

Sun, 01 Mar 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The fear of chemistry was removed after seeing the simple paper.
परीक्षा देने के बाद छात्राएं
आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा शनिवार को हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरे खिले दिखे। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के अनुरूप ही सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, जिससे अक्सर डर रहता है, इस बार सरल रही। कोऑर्डिनेट केमिस्ट्री से जुड़े प्रश्न भी सीधे आए। रिएक्शन सीधे और स्पष्ट रूप से पूछे गए थे। फिजिकल केमिस्ट्री के न्यूमेरिकल भी ज्यादा कठिन नहीं थे। शिक्षक अमन सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम के अनुसार पेपर में संतुलित प्रश्न पूछे गए। केस स्टडी आधारित प्रश्न, बहुविकल्पीय प्रश्न, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल रहे, जो पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। बच्चों में केमिस्ट्री को लेकर जो डर था, वह आसान पेपर देखकर दूर हो गया।
विज्ञापन


तैयारी का मिला फायदा
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और रिएक्शन सरल रहे। इनका ही डर था। प्रीवियस पेपर से अच्छे से तैयारी की थी जिसका फायदा मिला। - एंजल अग्रवाल, छात्रा

अच्छे अंक की उम्मीद
केमिस्ट्री का डर पेपर देखकर ही खत्म हो गया। सवाल सरल और सिलेबस के अनुसार थे। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।- माही अग्रवाल, छात्रा

परीक्षा देने के बाद छात्राएं

परीक्षा देने के बाद छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed