{"_id":"69efb677e9b3b8c1c8044a97","slug":"the-factory-had-been-operating-for-years-in-front-of-the-police-station-with-no-firefighting-arrangements-had-there-been-no-holiday-the-workers-would-have-been-unable-to-escape-through-the-small-doors-agra-news-c-25-1-agr1065-1046149-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन दिन चल सकती है धूल भरी आंधी, बूंदाबांदी के भी आसार, सोमवार शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी ने दी गर्मी से आंशिक राहत, तापमान में भी गिरावट आने की संभावना, 2 मई से फिर चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन दिन चल सकती है धूल भरी आंधी, बूंदाबांदी के भी आसार, सोमवार शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी ने दी गर्मी से आंशिक राहत, तापमान में भी गिरावट आने की संभावना, 2 मई से फिर चढ़ेगा पारा
विज्ञापन
आगरा। तीन दिन से भीषण गर्मी से तप रहे लोगों के लिए अगले तीन दिन कुछ सुकून वाले हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल से 2 मई तक तेज हवा और आंधी चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। दिन में हवा चलने से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मौसम का यह मिजाज 1 मई तक ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद 2 मई से फिर गर्मी पड़ेगी। तब तापमान में 3-5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। वहीं अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। सुबह 10 बजे से ही तेज धूप के कारण लोग घरों में कैद हो जाते हैं। सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर निकल रहे हैं।
बच्चों के स्कूल के समय में पहले ही परिवर्तन किया जा चुका है। दोपहर 12:30 बजे से शाम को 5 बजे लपट चल रही है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
हालांकि सोमवार शाम को चली तेज हवा और उसके बाद हुई बूंदाबांदी ने गर्मी से आंशिक राहत दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ताज पर बिगड़ी दो पर्यटकों की तबीयत
आगरा। ताजमहल का दीदार करने पहुंचे दो पर्यटकों की तबीयत सोमवार को बिगड़ गई। महाराष्ट्र की नम्रता तुषार संवर को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई, वहीं कर्नाटक के पर्यटक जबुउल्ला भी दस्त के चलते बेहाल हो गए। दोनों पर्यटकों को तत्काल पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ओआरएस का घोल और प्राथमिक दवाएं दीं। स्वास्थ्य में सुधार होने और राहत मिलने के बाद पर्यटक अपने गंतव्य को रवाना हुए। ताजमहल पर इन दिनों रोजाना दो से चार पर्यटक हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। संवाद