फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The earth kept heating up with strong sun and hot air

45 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, परेशान रहे लोग

Wed, 13 Apr 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The earth kept heating up with strong sun and hot air
मैनपुरी। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हर दिन तापमान बढने से लोग परेशान हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर आसमान से आग बरसती रही तो वहीं शाम को भी धरती की तपिश ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन

अप्रैल के पहले पखवाड़े से ही गर्मी चरम पर है। हर दिन तेज धूप के साथ बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं। राहत पाने के लिए बारिश के दूर तक कहीं आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को तेज धूप के चलते आसमान से आग बरसती रही। सुबह से ही गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दिया था। दोपहर तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लोग सड़कों पर परेशान नजर आए। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी। शाम को भी न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed