फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The district hospital gets the gift of seven doctors from the government

Agra News: जिला अस्पताल को मिली शासन से सात डॉक्टरों की सौगात

Fri, 22 Sep 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The district hospital gets the gift of seven doctors from the government
जिला अस्पताल को मिली शासन से सात डॉक्टरों की सौगात
विज्ञापन

- मरीजों को बंधी बेहतर उपचार की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला अस्पताल को शासन ने बड़ी सौगात दी है। जिला अस्पताल के लिए निश्चेतक, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित आठ डॉक्टरों को तैनाती दी गई है। शासन ने सभी डॉक्टरों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यदि सभी सात डॉक्टर जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लेते हैं तो जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में बेहतर सुधार होगा।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 27 पद सृजित हैं। इनमें से 13 पद रिक्त चल रहे हैं। शासन ने सात नए चिकित्सकों को तैनाती दी है। इनमें पांच चिकित्सक सरकारी हैं जबकि दो चिकित्सकों की संविदा पर तैनाती की गई है। जिला अस्पताल को सात चिकित्सक मिलने के बाद बाल रोग विभाग, सर्जिकल विभाग, हड्डी रोग विभाग, ईएनटी विभाग और इमरजेंसी आदि की सेवाओं में सुधार होगा। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

शासन से जारी पत्र के अनुसार जिला अस्पताल में डॉ. अर्पित यादव सर्जन, डॉ. सतेंद्र सारस्वत माइक्रोबायोलॉजिस्ट, डॉ. किशोर कुमार माथुर बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल देव निश्चेतक, डॉ. नितिन कुमार ईएनटी की तैनाती की गई है। इसके साथ ही संविदा डॉक्टर अर्पित सिंह ईएमओ और नवीन माहौर हड्डी रोग विभाग में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ शैया अस्पताल में दो डॉक्टरों की हुई तैनाती

शासन द्वारा डॉ. प्रिया सचान को निश्चेतक के रूप में तैनाती दी गई है। वहीं सौ शैया अस्पताल में डॉ. दिव्या सरीन को स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनाती दी गई है। शासन ने सीएमओ के अंडर में भी संविदा डॉ. अतुल यादव को तैनाती दी है।


निश्चेतक की तैनाती होने से हो सकेंगे ऑपरेशन
जिला अस्पताल में लंबे समय से निश्चेतक की तैनाती नहीं थी। निश्चेतक की तैनाती होने से जिला अस्पताल में अब सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ गंभीर मरीजों को ऑपरेशन का लाभ दे सकेंगे। अभी तक निश्चेतक न होने के कारण सर्जिकल और हड्डी रोग विभाग में आने वाले मरीजों को रेफर कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed