{"_id":"69161c2b20866e1ce8095a6c","slug":"the-dispute-was-resolved-when-we-sat-face-to-face-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-148778-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आमने सामने बैठे तो दूर हो गया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आमने सामने बैठे तो दूर हो गया विवाद
Thu, 13 Nov 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में बृहस्पतिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। 12 मामलों की सुनवाई के बाद आमने सामने बैठे एक दंपती के बीच समझौता हो गया। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए।
जिला कन्नौज के थाना छिबरामऊ के नगला महुआ की निधि की शादी राहुल निवासी सहारा थाना बिछवां के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल वालों ने निधि का उत्पीड़न कर 11 मार्च 2023 को घर से निकाल दिया। उसने पति के खिलाफ थाना किशनी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका मामला समझौते के लिए मीडिएशन सेंटर में भेजा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने मीडिएटर सूरज सिंह यादव को दंपती के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी दी। इसके बाद दोनों पक्ष मीडिएशन सेंटर में उपस्थित हुए। उनका समझौता कराया। समझौता होने पर उसका पालन करने की हिदायत देकर विदा किया।