{"_id":"637f9fbe8ef1f343170f8bfb","slug":"the-dead-body-of-an-old-woman-was-found-on-the-service-road-side-of-the-expressway-agra-news-agr5545772110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड किनारे वृद्धा का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड किनारे वृद्धा का शव मिला
विज्ञापन
कठफोरी (फिरोजाबाद)। नगला खंगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे सर्विस रोड पर वृद्धा का शव मिला। आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वृद्धा के शव पर चोट के निशान नहीं थे। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
मामला कठफोरी के पास स्थित नगला बरी मोड़ के पास का है। कुछ लोग खेतों पर काम करने जा रहे थे। इस बीच उनकी निगाह सर्विस रोड किनारे पड़े 60 वर्षीय वृद्धा के शव पर पड़ी। पास में कंबल पड़ा था। नगला बरी और आसपास के गांवों के तमाम लोग पहुंच गए।
इंस्पेक्टर नगला खंगर विनोद कुमार भी फोर्स लेकर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वृद्धा के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। मृत्यु की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।