फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dead body of a youth from Gonda was found in Kurra area.

Agra News: गोंडा के रहने वाले युवक का था कुर्रा क्षेत्र में मिला शव

Wed, 08 May 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth from Gonda was found in Kurra area.
गोंडा के रहने वाले युवक का था कुर्रा क्षेत्र में मिला शव
विज्ञापन

-मोर्चरी पहुंचे परिजन ने की पहचान, प्राइवेट बस पर था परिचालक
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे माइन स्टोन 102 के पास मिले एक युवक के शव की बुधवार को पहचान हो गई। मृतक गोंडा का रहने वाला था और एक प्राइवेट बस पर परिचालक था। पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

मंगलवार की सुबह तड़के कुर्रा थाना पुलिस को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे गांव नगला दौदा के पास एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था। चेहरा विकृत होने की वजह से पहचान नहीं हो सकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया था। बुधवार को गोंडा गांव सभा सिमरी का एक परिवार थाना कुर्रा पहुंचा और कपड़े आदि से पहचान की। बताया कि शव 24 वर्षीय किशन कुमार का है। वह गोंडा से दिल्ली तक चलने वाली प्राइवेट बस का परिचालक था। इसके बाद पुलिस ने परिजन को मोर्चरी भेजा। वहां पर शव को देख परिजन बिलख पडे़। पहचान होने के बाद कुर्रा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

मृतक शादाब ।

मृतक शादाब ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed