फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The daughter had committed suicide after being hurt by her father's death. The deceased's mother stated in court that the deceased's husband and mother-in-law were acquitted of dowry harassment and other charges.

Agra News: पुत्री ने पिता की मौत से आहत होकर की थी आत्महत्या, कोर्ट में मृतका की मां बोली, दहेज उत्पीड़न और अन्य आरोपों में मृतका का पति और सास बरी

Thu, 30 Apr 2026 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The daughter had committed suicide after being hurt by her father's death. The deceased's mother stated in court that the deceased's husband and mother-in-law were acquitted of dowry harassment and other charges.
आगरा। दहेज उत्पीड़न, हत्या व अन्य आरोपों के मामले में सुनवाई के दौरान अदालत में मृतका की मां ने कहा कि पुत्री ने पिता की मौत से आहत होकर आत्महत्या की थी। अन्य गवाहों ने भी घटना का समर्थन नहीं किया। एडीजे-22 बी नरायण ने साक्ष्य के अभाव में थाना बाह क्षेत्र के गांव क्योरी निवासी मृतका के पति राहुल और सास राखी को बरी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



थाना बाह में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार थाना जैतपुर क्षेत्र के गांव बिलूपुरा निवासी सोन देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2019 में उन्होंने पुत्री दिव्या की शादी आरोपी राहुल से की थी। पति राहुल, सास राखी और अन्य ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज के लिए पुत्री का उत्पीड़न करते थे। इस बीच पुत्री ने दो बच्चों को जन्म दिया। वर्ष 2022 में वादिनी के पति योगेंद्र कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें किसान बीमा के तहत 5 लाख रुपये मिले थे। पुत्री के ससुराल वाले 2.50 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर 8 जून 2023 को पुत्री की हत्या कर दी। अभियोजन पक्ष की तरफ से अदालत में पीड़िता सहित 9 गवाह पेश किए गए। पीड़िता अपने पूर्व बयानों से मुकर गई। कहा कि उनकी पुत्री अपने पिता से बहुत स्नेह करती थी। उनकी मौत के बाद से वह परेशान थी, जिस वजह से उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed