फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The condition of the woman deteriorated during the sterilization operation, Saifai referred

नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, सैफई रेफर

Thu, 21 Jul 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The condition of the woman deteriorated during the sterilization operation, Saifai referred
मैनपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पर नसबंदी शिविर में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है। खुद सीएमओ ने भी सैफई पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। महिला के पति ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को कुरावली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी शिविर लगाया गया था। इसमें नगला धर्मपाल निवासी सुनीता (28) पत्नी संजू को गांव की आशा नसबंदी के लिए लाई थी। जब महिला को आशा घर से लेने गई तो उसका पति संजू कहीं गया हुआ था। आशा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पर सुनीता का नसबंदी ऑपरेशन करा दिया। इस दौरान सुनीता की हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला को सैफई में भर्ती करा फोन पर पति संजू को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जब संजू सैफई पहुंचा तो पत्नी की हालत नाजुक मिली। बताया कि जब वह सैफई पहुंचा तो पत्नी के मुंह से झाग आ रहा था। सैफई के चिकित्सकों ने उसे बताया कि बेहोशी की गलत दवा दी गई है, जिसके कारण हालत बिगड़ गई है। स्वास्थ्य महकमा मामले में चुप्पी साधे हुए है। सीमएओ डॉ. पीपी सिंह भी जानकारी होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से महिला की हालत के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed