{"_id":"69792fd666e93636120ac45c","slug":"the-color-of-patriotism-spread-on-the-threshold-of-faith-agra-news-c-25-1-agr1008-975623-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आस्था की चौखट पर चढ़ा देश भक्ति का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आस्था की चौखट पर चढ़ा देश भक्ति का रंग
Wed, 28 Jan 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
आस्था की चौखट पर देश भक्ति का रंग: गणतंत्र दिवस की संध्या पर ब्रह्मलाल महाराज का तिरंगा श्रंगा
बाह। गणतंत्र दिवस पर आस्था की चौखट भी देश भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। बटेश्वर के ब्रह्मलाल महाराज का राष्ट्रीय ध्वज के रंग के अनुरूप श्रंगार हुआ। सुबह और शाम को श्रंगार में राष्ट्रीय ध्वज सी आभा बिखर गई। आरती में हर हर महादेव के साथ भारत माता के जयकारे गूंजे।
मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, सोनम गोस्वामी ने बताया कि ब्रह्मलाल महाराज की राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में श्रंगार किया गया था। श्रंगार आरती के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम का घोष हुआ। खास बात ये रही कि श्रंगार पूजा देखने के लिए सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इतना ही नहीं खेडा देवीदास के भूतेश्वर महादेव का राष्ट्रीय ध्वज के रंग में श्रंगार किया गया। श्रंगार पूजा के बाद देश भक्ति गान हुआ।