फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The coil was snatched after beating the woman, the other side also gave a complaint

Agra News: महिला को पीटकर छीने कुंडल, दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर

Sat, 15 Apr 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The coil was snatched after beating the woman, the other side also gave a complaint
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने नामजद लोगों पर पीटने के बाद कुंडल छीनने का आरोप लगाया है। वहीं मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि घर से करीब एक किलोमीटर दूर पर भूसा तैयार कराया था। शनिवार को पत्नी अकेले खेत पर थी, पत्नी को अकेला देख कर गांव के नामजद लोग वहां आए और पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पीटने के बाद पत्नी के कुंडल छीन कर ले गए। भागते समय आरोपियों का एक तमंचा भी वहीं गिर गया। मामले में दूसरे पक्ष से एक महिला ने तहरीर दी। बताया कि गांव निवासी विपक्षी महिला ने खेत पर मौजूद उनके पुत्र से अपनी पुत्र के साथ अवैध संबंध के बारे में पूछा। इसी बात को लेकर नामजद लोगों ने पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed