फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The city will face a water crisis for three days starting today.

Agra News: आज से शहर में तीन दिन रहेगा पानी का संकट

Tue, 08 Sep 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The city will face a water crisis for three days starting today.
आगरा। आज से 10 सितंबर के बीच तीन दिन तक पंपिंग स्टेशनों पर बने भूमिगत जलाशयों की सफाई होने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। शास्त्रीपुरम, हलवाई की बगीची और संजय प्लेस जोनल पंपिंग स्टेशनों के पानी के भूमिगत जलाशय (सीडब्ल्यूआर) और टैंकों की सफाई होनी है। इस वजह से हर दिन दो लाख से ज्यादा लोगों को पानी का संकट झेलना होगा।
विज्ञापन

जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव के मुताबिक मंगलवार को शास्त्रीपुरम में सफाई होगी, जिस वजह से इससे पोषित क्षेत्रों शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, सिकंदरा-बोदला रोड की कॉलोनियों में पूरे दिन जलापूर्ति ठप रहेगी। 9 सितंबर बुधवार को हलवाई की बगीची जोनल पंंपिंग स्टेशन के जलाशय साफ होंगे, जिससे कैलाशपुरी, आवास विकास कॉलोनी के सभी 16 सेक्टर, बोदला, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, हलवाई की बगीची और इससे जुड़ी कॉलोनियों में जलापूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

10 सितंबर बृहस्पतिवार को संजय प्लेस में काम होने के कारण संजय प्लेस, खटीकपाड़ा, मंडी सईद खां, घटिया आजम खां, बाग मुजफ्फर खां, वजीरपुरा, संजय प्लेस एचआईजी फ्लैट्स, पीर कल्याणी और सेंट पीटर्स कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- यहां फोन करके मंगवाएं पानी का टैंकर
टोल फ्री नंबर - 18002702722
कंट्रोल रूम - 8192095401
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed