{"_id":"6955947bae6999ea8d064546","slug":"the-celebrations-were-also-held-in-apartments-and-residential-colonies-agra-news-c-364-1-ag11017-123220-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अपार्टमेंट और काॅलोनियों में भी मनाया गया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अपार्टमेंट और काॅलोनियों में भी मनाया गया जश्न
विज्ञापन
कॉलोनियों में मनाया गया जश्न
आगरा। नए साल का जश्न देर रात तक सातवें आसमान पर रहा। होटलों, फॉर्म हाउसों, क्लबों में रातभर हजारों लोग थिरके। खुशियों के कारवां को अपने-अपने तरीके से लोगों ने आगे बढ़ाया। मोहल्लों, बस्तियों, काॅलोनियों से लेकर अपार्टमेंट नववर्ष के हर्ष में डूबे रहे। सनातनी संस्कृति, सभ्यता और परंपरा की अद्भुत झलक भी देखने को मिली। सुंदरकांड, श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं ने आने वाले शुभ वर्ष के लिए प्रार्थनाएं की। वैदिक मंत्रोच्चारण की स्वरलहरियों से नए साल की पूर्व संध्या पर वातावरण भक्तिमय हो गया। अपार्टमेंटों में हुए सामूहिक आयोजनों में भजन संध्या का दौर चला।
-- -- -- -- -- -- -
नए साल की पूर्व संध्या पर बढ़ाई आध्यात्मिक ऊर्जा
नए साल की पूर्व संध्या पर भावना स्टेट के भावनेश्वरनाथ मंदिर में राम मंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। काॅलोनी के लोगों ने नए साल की शुरुआत सुंदरकांड में शामिल होकर की। पं. मुकेश शास्त्री ने विधिवत पाठ कराया। स्थानीय भक्तों ने बताया कि श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के बाद से यह आयोजन हर प्रतिष्ठा द्वादशी पर नए साल से जोड़कर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
-- -- -- -- -- -
स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ घरों में मनाई गईं खुशियां
शहर के लाखों परिवारों ने नववर्ष की खुशियां घर में रहकर एक-दूसरे से साझा कीं। मां ने बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए तो पापा ने नए साल का गिफ्ट देकर खुशियों को दोगुना कर दिया। बच्चों ने घरों को सजाया। मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। बुजुर्गों का आशीर्वाद सभी ने लिया। रात 12 बजते ही एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। घरों में सामूहिक फोटो खींचने का लंबा सिलसिला चला। कई घरों में नए साल पर सन 2026 लिखा केक काटा गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
देर रात तक मचा धमाल
अपार्टमेंट और काॅलोनियों में नए साल पर सामूहिक कार्यक्रमों की धूम रही। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में जमकर धमाल किया। कई अपार्टमेंट में भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई काॅलोनियों में सामूहिक आरती और प्रसाद का वितरण भी किया गया। बच्चों ने नए साल पर खूब मस्ती की। युवा देर रात तक गानों पर थिरकते रहे। नए साल पर लोगों ने काफी कुछ नया करने की शपथ ली। पुरानी बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प भी कई युवाओं ने लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंडलियों की प्रभावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।