फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The car ran over the innocent going to the farm with the mother, died

आगरा: मां के साथ खेत पर जा रही मासूम को कार ने रौंदा, मौत

Wed, 15 Feb 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The car ran over the innocent going to the farm with the mother, died
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के ग्राम गोयती के टेंपो स्टैंड के पास मासूम बालिका को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। घायल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसा मां के साथ बालिका के खेत पर जाते समय हुआ।सड़क हादसे में मौत मासूम नंदनी (5) पुत्री बबलू निवासी ग्राम गोयती सोरोंजी की हुई। वह मंगलवार की शाम अपनी मां संगीता के साथ खेत पर जा रही थी। जब वह टेंपो स्टैंड के समीप पहुंची तो उसे कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई और उसने दम तोड़ दिया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस के दी गई। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के पंचनामा करने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है वहीं कार को भी कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ ने बताया कि अभी तहरीर पुलिस को परिजनों ने नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed