फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The car overturned after hitting the divider, the driver died

Agra News: डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी कार, चालक की मौत

Tue, 21 Mar 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The car overturned after hitting the divider, the driver died
बेवर।
विज्ञापन

नोएडा से कस्बा में सवारी छोड़ने के बाद लौटते समय मंगलवार सुबह कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
औंछा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी लोकेंद्र सिंह (28) नोएडा में ओला की कार चलाता था। सोमवार रात वह बेवर के गांव अकबरपुर गनू सवारी छोड़ने आया था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह नोएडा लौट रहा था। तभी जीटी रोड पर गांव खिरिया के पास हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। लोकेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथी अनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन






बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

मैनपुरी। कुरावली जाने वाले मार्ग पर सोमवार की देर शाम बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा भोगांव निवासी रामचरण देर शाम साथी मजदूर रंजीत के साथ कुरावली से वापस घर लौट रहा था। बाइक जब गांव अंजनी के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में रामचरण, रंजीत व दूसरी बाइक सवार श्रीपाल निवासी दीवानी रोड घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन







टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

बरनाहल। नवाटेड़ा के पास टेंपो की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह थाना घिरोर क्षेत्र के गांव ओय निवासी अजेंद्र पाल पत्नी सुरेखा के साथ करहल की ओर जा रहे थे। नवाटेड़ा चौराहा के पास टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दंपती घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।


किसान को धमकाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बिछवां। गांव सिमरई में किसान को झूठे मामले में फंसाने और धमकाने वाले पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि दो दिन पहले उसका पड़ोसी रघुवीर से खेत को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार को आरोपी गाली गलौज करने लगा। मना करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने आदि की धमकी दी। उक्त घटना के बाद पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





चाचा को पीटकर किया घायल

करहल। नगला पूठ में सोमवार शाम युवक ने चाचा को पीटकर घायल कर दिया। रमेश चंद्र की ओर से तहरीर दी गई। बताया कि शाम को वह खेत पर काम कर रहा था। तभी भतीजा व उसकी पत्नी गाली गलौज करने लगे। जब मना करने पर लाठी-डंडे से पीटा। आसपास के लोग आने लगे तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed