फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bullies burnt the hut, one buffalo and two cattle were burnt to death.

Agra News: दबंगों ने जला दी झोपड़ी, एक भैंस दो पड़िया जलकर मरी

Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
The bullies burnt the hut, one buffalo and two cattle were burnt to death.
कासगंज। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के नगला गांव वदन में दबंगों ने पीड़िता की झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी में बंधे भैस, दो पड़िया और कुत्ते के पिल्ले जलकर मर गए। यही नहीं हादसे के समय झोपड़ी में लेटे वृद्ध भी बुरी तरह झुलस गए। पीड़िता ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता ऊषा देवी ने बताया कि गांव में उसका घेर (पशुबाड़ा) बना है। इसमें एक झोपड़ी डाली गई है। झोपड़ी में एक भैंस, एक गाय, भैंस के दो बच्चे (पड़िया), पालतू कुतिया व उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे के साथ उसके जेठ सतीश भी लेटे थे। आरोप है कि 16 दिसंबर की रात को 11 बजे के करीब गांव निवासी अखिलेश, दिनेश व मुनेश ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन

तीनों को आग लगाते उसके जेठ सतीश ने देखा था। आग से पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। वहीं आग लगने के कारण भैंस व उसके दोनों बच्चे और तीन पिल्ले जलकर मर गए। बुजुर्ग सतीश और गाय भी बुरी तरह झुलस गईं। दोनों की हालत गंभीर है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां दे रहे है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ अपनी झोपड़ी जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोला के आंबेडकर तिराहे के पास नगर पालिका परिषद की दुकानों का हटाया जा रहा मलबा। संवाद

गोला के आंबेडकर तिराहे के पास नगर पालिका परिषद की दुकानों का हटाया जा रहा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed