फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a young man who had gone to pluck flowers was found in the lake

Agra News: फूल तोड़ने गए युवक का झील से मिला शव

Sun, 20 Jul 2025 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to pluck flowers was found in the lake
पटियाली। कमल के फूल तोड़ने गए युवक का शव शनिवार को झील से मिला। युवक शुक्रवार की दोपहर झील पर गया था। इसके बाद लापता हो गया था। झील किनारे उसके कपड़े मिले थे। रातभर युवक की खोज चलती रही। शनिवार को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव झील से बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव दरियावगंज निवासी अवधेश (45 वर्ष) पुत्र बनवारी लाल कमल के फूल तोड़कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार की दोपहर वह दरियावगंज झील पर कमल के फूल तोड़ने गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसे खोजते हुए झील पर पहुंच गए। वहां इधर-उधर उसकी तलाश शुरू की तो झील के किनारे अवधेश के कपड़े रखे मिले। परिजनों को समझते देर नहीं लगी कि अवधेश झील में डूब गया है। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। देर रात होने की वजह से सभी गांव लौट आए और फिर सुबह झील पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नाव से तो गोताखोरों ने पानी में उतरकर उसकी तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोपहर में अवधेश का शव झील से बरामद कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम वकील सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed