फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The BJP state president will arrive today.

Agra News: आज आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 03 Oct 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The BJP state president will arrive today.
आगरा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगरा खंड के स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी शनिवार को नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे होने वाले नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी व कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पार्टी ने आगरा खंड शिक्षक सीट से इंजी. हरि किशोर तिवारी और स्नातक सीट से माैजूदा एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों नेताओं का नामांकन जुलूस रमाडा ग्रांड से कमिश्नरी कार्यालय तक जाएगा। नामांकन के बाद प्रदेश अध्यक्ष जिला व महानगर के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने बताया कि नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। संगठनात्मक बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत विधायक छोटे लाल वर्मा के घर जाकर परिजन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे। वहां से प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ रवाना हो जाएंगे। इससे पहले जिलाध्यक्ष ने नामांकन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed