फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The beauty of the fort will remain to be seen, the temple of Sheetla Devi will also be built grand

भव्य बनेगा किला और शीतला देवी मंदिर

Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The beauty of the fort will remain to be seen, the temple of Sheetla Devi will also be built grand
मैनपुरी। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय ने अपने सौ दिन के कार्यों में मैनपुरी के एतिहासिक किला और प्राचीन शीतला देवी मंदिर को शामिल किया है। रविवार को पर्यटन मंत्री की मौजूदगी में विभागीय अधिकारियों ने दोनों स्थानों का नक्शा प्रस्तुत किया। लोगों से सुझाव भी मांगे गए। प्रस्ताव पास होने पर निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

सदर विधायक जयवीर सिंह ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री का कार्यभार संभालते ही महाराजा तेज सिंह के किला और मां शीतला देवी मंदिर के जीर्णोद्घार एवं संरक्षण के निर्देश दिए थे। इस पर तेजी से काम शुरू हुआ और विभागीय टीम ने मैनपुरी आकर दोनों स्थलों का सर्वे कर नक्शा तैयार किया।
विज्ञापन

रविवार को पर्यटन मंत्री के कैंप कार्यालय पर विकास कार्य की प्रस्तुति दी गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से किला और मंदिर के नक्शे और अन्य कार्यों को दिखाया गया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मां शीतला देवी के मंदिर और किले को भव्य रूप दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिले। इस दौरान विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, शिव ओमकार नाथ पचौरी, ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान गुड्डू, पीयूष चंदेल, अमित गुप्ता, जिला पंचायत सदस्यत सुजान सिंह यादव, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किले के मुख्य द्वार को आलीशान बनाया जाएगा। दीवारों पर महाराज तेज सिंह का इतिहास लिखा जाएगा। दरबार-ए-हाल में म्यूजियम बनाया जाएगा। पर्यटकों को लुभाने के लिए किला परिसर में लाइटिंग और साउंड शो की व्यवस्था होगी। ओपन कैफेटेरिया के साथ दीवारों पर आकर्षक पेटिंग और नक्काशी होगी। आसपास के क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। सड़क को चौड़ा कर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
किले में स्थित रानी का मंदिर (शिव मंदिर) और रामजानकी मंदिर को भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मंदिरों के प्रवेश द्वार भव्य होंगे।
मैनपुरी के एतिहासिक शीतला देवी मंदिर को भव्य रूप दिया जाएगा। मंदिर 22 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगा। इनमें कॉम्पलैक्स एरिया 15 हजार वर्ग मीटर का होगा तथा मंदिर जीर्णोद्धार 1132 वर्ग मीटर में होगा। मुख्य द्वार से लेकर अंदर का परिसर भव्य और आकर्षक होगा। मंदिर परिसर में विश्राम गृह, डोरमैट्री, अन्नपूर्णा स्थल (किचन और फूडजोन) भी बनेंगे।

मैनपुरी के एतिहासिक स्थल महाराज तेज सिंह का किला और मां शीतला देवी के मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है। रविवार को आमजन को नक्शा दिखाकर सुझाव मांगे गए हैं। जल्द ही दोनों को निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
-जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed