फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The basic pillar of Sanatan rests on the basis of mothers: Mahamandaleshwar

सनातन का मूल स्तंभ माताओं के आधार पर टिका है : महामंडलेश्वर

Sat, 20 Jul 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The basic pillar of Sanatan rests on the basis of mothers: Mahamandaleshwar
आयोजन में मौजूद महामंडलेश्वर।
मैनपुरी। शहर के श्री एकरसानंद आश्रम में दैवीसंपद मंडल रत्न समारोह का आयोजन हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज ने देश भर से आए 11 लोगों को सम्मानित किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि सनातन का मूल स्तंभ माताओं के आधार पर टिका है।
विज्ञापन

दैवीसंपद मंडल रत्न समारोह के शुभारंभ अवसर पर महामंडलेश्वर और मुख्य अतिथि जिला जज सुधीर कुमार, अपर जिला जज राकेश पटेल, स्वप्नदीप सिंघल नम्रता सिंह ने आश्रम में गुरुओं के विग्रह पर माल्यार्पण किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि दैवीसंपद मंडल प्रतिवर्ष सनातन के लिए सहयोग करने वालों को सम्मानित करता है। उन्होंने कहा कि जो दूसरो को देता है वही देवता है। महामंडलेश्वर ने पर्यावरण को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानव जाति की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण रक्षा में सहयोग प्रदान करे। उन्होंने नर्मदा यात्रा को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे संत और चिंतक पर्यावरण के प्रति जागरूक हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनका हुआ सम्मान
दैवीसंपद मंडल रत्न सम्मान समारोह में ब्रजवाला सिंघल दिल्ली, डाॅ. सुमंत गुप्ता मैनपुरी, सतीश अग्रवाल, दिल्ली, परवेश मेहता दिल्ली, सूर्यभान सिंह प्रतापगढ़, कैलाश चंद्र कपूर प्रयागराज, शिव कुमार बेडिया आसनसोल, युधिष्ठिर राय बहल पिहोवा, रविंद्र कुमार मंगल गाजियाबाद को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त गोलोकवासी आचार्य केशवदेव मथुरा और अजय कुमार अग्रवाल प्रयागराज को मरणोपरांत सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed