फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The band did not arrive for the wedding procession, the operator should pay the advance amount along with interest.

Agra News: बरात चढ़ाने नहीं पहुंचा बैंड, संचालक ब्याज सहित अदा करे एडवांस रकम

Fri, 09 Jan 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The band did not arrive for the wedding procession, the operator should pay the advance amount along with interest.
आगरा। एडवांस रकम लेने के बाद भी संचालक ने बरात चढ़ाने के लिए बैंड नहीं भेजा। शिकायत पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव कुमार ने आदेश दिए कि प्रिंस बैंड संचालक पीड़ित को ब्याज सहित एडवांस रकम लौटाए। साथ ही मानसिक पीड़ा और वाद व्यय के 25 हजार रुपये अलग से अदा करे। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला बूढ़ी निवासी प्रदीप कुमार ने आयोग में वाद दायर किया था। बताया था कि 28 नवंबर 2023 को उनकी शादी थी। बरात चढ़ाने के लिए उन्होंने फतेहपुर सीकरी रोड पुरानी मंडी भोगीपुरा शाहगंज में प्रिंस बैंड 25 हजार रुपये में बुक किया था। संचालक धांदू उर्फ साबिर अली और ब्रजेश चौधरी को 11 जून 2023 को 5000 रुपये एडवांस दिए थे। बरात चढ़ाने बैंड नहीं पहुंचा। फोन पर पूछने पर बहाना बनाता रहा। इस दौरान 20 हजार रुपये और लिए। इसके बाद भी बैंड नहीं आया। उन्हें मजबूरी में 65 हजार रुपये में दूसरा बैंड बुक करना पड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed