फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The ashes lying at the crematorium were selected and immersed in the Ganges.

Agra News: श्मशान पर पड़ी अस्थियां चुनकर गंगा में कराईं विसर्जित

Sat, 22 Jun 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The ashes lying at the crematorium were selected and immersed in the Ganges.
किशनी। एसडीएम प्रसून कश्यप और चेयरमैन प्रतिनिधि ने नई पहल शुरू की है। उन्होंने श्मशान घाट पर पड़ीं अस्थियों को गंगा में विसर्जन करने का निर्णय लिया है। पूर्णिमा के अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि और एसडीएम अस्थियों को एकत्रित कर गंगाजी में विसर्जित कराया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम प्रसून कश्यप, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव सभी सभासदों के साथ नगर के श्मशान घाट पर पहुंचे। सभी ने वहां पड़ी राख से अस्थियों को एकत्रित कर कलश में रखा। कलश रखे वाहन को नगर का एक फेरा लगवाया गया।सभी कलशों को चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव,मुकुल यादव सभासदों के साथ विसर्जन के लिए पांचाल घाटा फर्रुखाबाद में गंगा में प्रवाहित करने के लिए ले गए।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने बताया कि कोरोना काल में कई मृतकों सहित अज्ञात,असहाय व निर्धन लोगों की अस्थियां लोग प्रवाहित नहीं कर सके थे। सनातन मान्यता के अनुसार अस्थियों का विसर्जन हुए बिना आत्मा को मुक्ति नहीं मिलती है। इसलिये उन्होंने इनको विसर्जित करने का मन बनाया। इस मौके पर लिपिक दिनेश कुमार, सभासद राहुल गुप्ता, योगेश पालीवाल, ललित यादव, मुन्नालाल, शायल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed