Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thakur Banke Bihari In Vrindavan Due to Ekadashi arrangements were destroyed in Bankebihari temple

Mathura: ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए कई बार बिगड़े हालात, श्रद्धालुओं में हुई धक्का-मुक्की

Sun, 19 Mar 2023 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 08:15 AM IST
सार

एकादशी के कारण बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। ऐसे में भीड़ नियंत्रण के इंतजाम ध्वस्त हो गए। धक्कामुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए। 
 

विज्ञापन
Thakur Banke Bihari In Vrindavan Due to Ekadashi arrangements were destroyed in Bankebihari temple
वृंदावन की गलियों में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एकादशी के अवसर पर शनिवार को ठाकुरजी के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ से किए गए सभी इंतजाम ध्वस्त हो गए। इसके चलते हालात कई बार खराब हुए। आराध्य की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में आपाधापी देखी गई और कई बार धक्कामुक्की तक हुई। इतनी भीड़ होने का कारण एक तो वीकेंड दूसरा एकादशी था। बांकेबिहारी मंदिर के साथ नगर के निधिवनराज मंदिर में दर्शन की मारामारी देखी गई। ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली के दर्शन के लिए हजारों भक्त पहुंचे। इससे निधिवन राज मंदिर की गलियां पट गईं।
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि सुबह विद्यापीठ चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग पर हजारों लोगों की भीड़ पहुंच गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बैरिकेडिंग भीड़ के दबाव के आगे नाकाफी दिखाई दी। लोग इसे हटाकर मंदिर की ओर चल दिए। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी भीड़ नहीं रुक सकी। इधर मंदिर की मुख्य गली में लगाई गई बैरिकेडिंग भी भीड़ के आगे टिक नहीं सकी। सुबह से लेकर दोपहर तक और शाम को भी मंदिर में भीड़ का दबाव रहा। मंदिर के गेट और अंदर भीड़ को संभालने के लिए मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं। भीड़ का दबाव आज अधिक रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जमीन खा गई या निगल गया आसमान: फिरोजाबाद पुलिस के लिए चुनौती बने है महिला अपहरण के मामले
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिन भर जाम से जूझते रहे लोग

वृंदावन की सड़कों पर शनिवार को दिन भर जाम लगा रहा। जाम के कारण बाहर से आए श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोगोें को खासी परेशानी हुई। मथुरा मार्ग पर पीएमवी पॉलिटेक्निक पर जाम लग गया। इसके बाद पागल बाबा मंदिर के सामने और अटल्ला चुंगी पर जाम के हालात रहे। इधर राधा निवास से लेकर नगर निगम चौराह और सीएफसी चौराहा पर वाहनों की कतार लगी रही। प्रेम मंदिर और इस्काॅन मंदिर के सामने ई-रिक्शा और टेंपो की भीड़ ने हालात बिगाड़ दिए।

एकादशी पर दी परिक्रमा

एकादशी पर हजारों भक्तों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा भी लगाई। सुबह से शुरू हुआ परिक्रमा देने का क्रम शाम तक जारी रहा। कई शहरों के साथ वृंदावन और आसपास के ग्रामीण अंचल से आए भक्तों ने परिक्रमा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed