Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women kidnapping cases have become a challenge for the police

जमीन खा गई या निगल गया आसमान: फिरोजाबाद पुलिस के लिए चुनौती बने है महिला अपहरण के मामले

Sun, 19 Mar 2023 07:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Mar 2023 07:59 AM IST
सार

फिरोजाबाद पुलिस ने वर्ष 2022 में 363 मामले दर्ज किए गए, जिसमें से 304 का ही खुलासा हो सका। अन्य मामलों में पुलिस अभी भी खाली हाथ है।

विज्ञापन
Women kidnapping cases have become a challenge for the police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद पुलिस के लिए महिला संबंधित घटनाओं का खुलासा करना चुनौती बना है। वर्ष 2022 में महिला संबंधित अपहरण के 363 मामले दर्ज हुए। वहीं हत्या के 25 मुकदमें लिखे गए। जिसमें से मात्र 20 का ही खुलासा हो सका। पांच मामलों में आज भी पीड़ित न्याय के लिए थाने और चौकियों के चक्कर लगाने के लिए विवश है। जिनके खुलासे के लिए एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि बीते वर्ष 2022 में जिले में 25 लोगों की हत्या की गई। जिसमें फिरोजाबाद पुलिस ने 20 घटनाओं का खुलासा किया। शेष पांच हत्याओं का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इन घटनाओं को एक वर्ष का समय भी बीत चुका है। लेकिन पुलिस हत्या आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। लूट की 31 घटनाएं प्रकाश में आई। वहीं चोरी के 77 मुकदमें फिरोजाबाद पुलिस ने दर्ज किए। 
विज्ञापन


पुलिस रिकोर्ड में दर्ज लूट की 31 घटनाओं में से पुलिस 29 का खुलासा कर चुकी है। वहीं दो घटनाएं खुलासे के लिए शेष बची है। जबकि चोरी के 77 मामले दर्ज हुए। इसमें से 26 घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसके साथ ही महिलाओं व युवतियों के 363 मामले अपहरण के दर्ज किए गए। जिसमें से 304 मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस 18 माामलों में सीडीआर तैयार कराने के साथ ही अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है। इससे अगवा की गई युवतियों व महिलाओं को बरामद करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed