{"_id":"61ed05597196b133187faf7a","slug":"tet-exam-in-agra-centers-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक पात्रता परीक्षा: कड़े सुरक्षा इंतजाम में हुई परीक्षा, केंद्रों के बाहर तैनात रहा पुलिसबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक पात्रता परीक्षा: कड़े सुरक्षा इंतजाम में हुई परीक्षा, केंद्रों के बाहर तैनात रहा पुलिसबल
Sun, 23 Jan 2022 02:28 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:28 PM IST
सार
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस, पर्यवेक्षक व मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई। 15 सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को आगरा जनपद में 118 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर गेट बंद करने के बाद एंट्री नहीं दी गई। कुछ अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए गुहार लगाई। परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक दो पालियों में आयोजित हुई।
नोडल परीक्षा अधिकारी एवं एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में प्राथमिक स्तर की पात्रता परीक्षा के लिए 70 केंद्र बनाए। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 48 केंद्रों पर करीब पच्चीस हजार अभ्यर्थी थे।। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस, पर्यवेक्षक व मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई। 15 सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। विगत 28 नवंबर 2021 को टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। जिसके करीब दो माह बाद 23 जनवरी को पुन: टीईटी कराई गई है। इस बार परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम पुलिस व प्रशासन ने किए। परीक्षा के मददेनजर शहर की सड़कों पर जाम न लगे इसके लिए प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई।