फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Testing of Kavach Automatic Train Protection System in Agra Railway Division

Railway: अब 'कवच' से सुरक्षित होगी आगरा रेल मंडल की ट्रेन, रेल कार्यालय में दिया गया प्रस्तुतीकरण

Sat, 11 Jun 2022 01:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jun 2022 01:55 PM IST
सार

यात्री रेल हो या फिर मालगाड़ी ट्रेन के संचालन में जरा सी चूक होते ही भयंकर हादसा होता है। इससे जानमाल की हानि होती है। हादसे रोकने के लिए रेलवे ने स्वचालित सुरक्षा प्रणाली तैयार की है।

विज्ञापन
Testing of Kavach Automatic Train Protection System in Agra Railway Division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

अब आगरा रेल मंडल के मथुरा-पलवल खंड में चल रहीं ट्रेन तथा उनमें मौजूद रेल यात्रियों को भी भारतीय रेल का नया सुरक्षा कवच हासिल हो सकेगा। सभी ट्रेनों को ट्रेन कोलिजन सुरक्षा प्रणाली से लैस किया जाएगा। रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेटिफिकेशन (आरएफएआई) उपकरणों से युक्त ट्रेनें हादसों से बच सकेंगी। अपने ही देश की सर्वोत्तम सुरक्षा प्रणाली से रेल मंडल की ट्रेनों को लैस करने के लिए दो दिन पूर्व आगरा मंडल के रेल अधिकारियों ने मंथन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


यात्री रेल हो या फिर मालगाड़ी ट्रेन के संचालन में जरा सी चूक होते ही भयंकर हादसा होता है। इससे जानमाल की हानि होती है। इस प्रकार के हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने सुरक्षा प्रणाली तैयार की है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेटिंफिकेशन उपकरणों से लैस सिस्टम को लोकोमोटिव तथा सिग्नल सिस्टम के साथ-साथ पटरियों में भी स्थापित किया जाता है। 

विज्ञापन

इस तकनीक से रुकेंगे ट्रेन हादसे 

जिसके बाद तेज गति से आती हुई ट्रेन भी यदि एक दूसरे के नजदीक आएंगी तो यह सिस्टम ट्रेन के चालकों को तो सतर्क करेगा ही साथ ही खुद ही ट्रेन को रोक देगा। इससे ट्रेन हादसे होने की संभावना कम होगी। बृहस्पतिवार को मंडल रेल कार्यालय में मथुरा-पलवल के बीच स्थापित होने वाले आरएफआई सिस्टम का प्रस्तुतीकरण संकेत एवं रेल संचार विभाग तथा ओईएम कंपनी एचबीएल द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप सहित मथुरा के रेल अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कवच सुरक्षा प्रणाली

ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (टीसएएस) के नाम से जाने जानी वाली सुरक्षा प्रणाली को रेलवे ने कवच नाम दिया गया है। इसके तहत लोकोमोटिव तथा सिग्नलिंग सिस्टम के साथ-साथ रेल पटरियों के बीच इस प्रकार का रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेटिफिकेशन उपकरणों का सेट स्थापित किया जाता है कि यदि ट्रेन एक दूसरे से निर्धारित दूरी पर एक ही रेल लाइन पर होती हैं तो पहले रेडियो फ्रीक्वेंसी के माध्यम से वह चालकों को सतर्क करेगा बाद में वह ऑटोमेटिक तरीके से पास-पास रहने वाली ट्रेनों को रोक देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed