फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tension after stone pelting and firing in Bangara Police raiding to arrest the accused

Agra: बंगारा में पथराव और फायरिंग के बाद तनाव...आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही पुलिस, केस दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 06:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 06:58 AM IST
सार

एत्मादपुर के बंगारा में दो पक्षों के बीच पथराव के बाद फायरिंग हुई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। 

 

विज्ञापन
Tension after stone pelting and firing in Bangara Police raiding to arrest the accused
गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर कस्बे के गांव बंगारा में रविवार की रात को दो पक्षों के बीच हुए बवाल और फायरिंग के मामले में केस दर्ज किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


ये हुई थी घटना
गांव बंगारा के पंकज कुमार ने दर्ज कराए केस में कहा कि रविवार शाम 6 बजे वह शौच कर घर लौट रहे थे। इसी बीच वह खेत की तरफ चले गए। उन्हें अकेला देख नगला रामबल के शिम्पी व झल्लू का बेटा और बृजेश का बेटा गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द बोलने लगे। शिम्पी ने उनके सीने पर तमंचा लगा दिया तथा बोला कि तू छलेसर वाले मामले में नगला तल्फ़ी क्यों गया था। इसी दौरान गांव के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। घटना की सूचना देने वह जब थाने पहुंचा तो उसे जानकारी हुई कि उसके घर रोहित, शिवा व अन्य साथियों ने जान से मारने की नीयत से लगातार तीन फायर किए। इससे गांव में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन





 

गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि शिम्मी, शिवा,रोहित,झल्लू व ब्रजेश के बेटे सहित चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई है।
डीसीपी अतुल शर्मा ने कहा कि बंगारा के झगड़े को जातीय रूप देना गलत है। विवाद जुए के पैसे के लेनदेन का था। इसे अलग रंग देेकर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें -  UP: दुष्कर्म पीड़ित बालिका के घर पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन...ये क्या कह दिया, बयान हुआ वायरल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed