फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dalit Girl Misdeed Case SP MP Ramji Lal Suman Controversial Statement Sparks Outrage

UP: दुष्कर्म पीड़ित बालिका के घर पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन...ये क्या कह दिया, बयान हुआ वायरल

Mon, 21 Apr 2025 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 08:14 AM IST
सार

दुष्कर्म पीड़िता से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने भी खूब ज्यादती की। मेडिकल के लिए साढ़े आठ घंटे इंतजार कराया गया। वहीं सपा सांसद के एक बयान ने भी हलचल मचा दी है। 
 

विज्ञापन
Dalit Girl Misdeed Case SP MP Ramji Lal Suman Controversial Statement Sparks Outrage
सपा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ के एक गांव में दलित बालिका से दरिंदगी हुई। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने भी पीड़िता का मेडिकल कराने और बयानों के नाम पर कम ज्यादती नहीं की। पुलिस ने उसे करीब साढ़े पांच घंटे थाने में बिठाए रखा, वहीं तीन घंटे मेडिकल के लिए बैठाने के बाद लेडी लायल से लौटा दिया गया। उधर सपा सांसद रामजीलाल सुमन जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, तो एक सवाल के जवाब में उन्होंने विवादित बयान दे डाला। 
विज्ञापन


ये कहा सांसद ने
राणा सांगा पर विवादित बयान के मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ आक्रोश शांत नहीं हुआ है, तब तक वे अपने नए बयान को लेकर फिर चर्चा में आ गए हैं। दुष्कर्म पीड़िता बालिका के घर पहुंचे सपा सांसद से जब सवाल पूछा गया कि क्या अखिलेश यादव यहां आएंगे। इस पर सांसद सुमन ने कहा कि ये मामला इतना बड़ा नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: महिला ऑटो चालक से दरिंदगी...होटल में ले गए, एक ने खुद को बताया फौजी; फिर बारी-बारी लूटी आबरू
विज्ञापन
विज्ञापन






 

18 अप्रैल की रात हुई दरिंदगी
खेरागढ़ में बालिका के साथ 18 अप्रैल की रात दरिंदगी हुई। पीड़िता के पिता 19 अप्रैल की सुबह 10 बजे थाना खेरागढ़ पहुंचे। पुलिस ने बालिका को थाने में लगभग साढ़े पांच घंटे जांच के नाम पर बिठाए रखा। पीड़ित परिवार बेहद गरीब है, इसके बाद भी मेडिकल कराने के लिए गाड़ी का इंतजाम करने के लिए कहा गया। किसी तरह उसने गाड़ी का इंतजाम किया। पुलिस लेडी लायल (जिला महिला अस्पताल) ले गई। यहां तीन घंटे तक वह इंतजार करती रही।



 

डॉक्टर ने कर दिया वापस
रात में डाक्टर नहीं होने की कहकर पीड़िता को वापस कर दिया गया। उसे अगले दिन सुबह 10 बजे आगरा दोबारा आने के लिए कहा गया। अगले दिन मेडिकल हुआ। सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि एक पीड़ित बच्ची के साथ पुलिस और फिर स्वास्थ्य महकमे की असंवेदनशीलता झकझोरने वाली है। पुलिस को ही पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए था। मेडिकल के लिए घंटों इंतजार करवाना कहां का न्याय है। सांसद राजकुमार चाहर ने इस पूरे मामले में डीएम से जांच करवाने और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। डीसीपी अतुल शर्मा से भी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed