फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tension after firing in Shamshabad PAC deployed Seven named and three sent to jail

Agra News: शमसाबाद में फायरिंग के बाद तनाव, पीएसी की गई तैनात; सात नामजद और तीन भेजे गए जेल

Mon, 18 Dec 2023 08:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 08:08 PM IST
सार

शमसाबाद क्षेत्र के एत्मादपुर अजनेरा में जमीन के विवाद में मारपीट और फायरिंग के मामले में सात नामजद किए गए हैं। वहीं तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।
 

विज्ञापन
Tension after firing in Shamshabad PAC deployed Seven named and three sent to jail
पीएसी तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के एत्मादपुर अजनेरा में जमीन के विवाद में दो समुदाय के लोगों में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं तनातनी के मद्देनजर गांव में पीएसी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एक पक्ष के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एत्मादपुर अजनेरा के हबीब खान (75) की शनिवार को मौत हो गई थी। शव दफनाने की जमीन के लिए विवाद हो गया था। अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया था। रविवार की शाम को उसी विवाद जमीन की जुताई करने पर वकील और दूसरे पक्ष के राम निवास के बीच मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले थे। पुलिस ने घायल शकील और वकील को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने वकील, शकील, मुन्ना, गुलाम मोहम्मद, राम निवास, शक्ति, कुशल के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई। सोमवार को थाना पुलिस भी गश्त करती रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कातिल पत्नी: पति को दी दर्दनाक मौत... फिर दो दिन तक लाश के साथ सोती रही, रोंगटे खड़े कर देगी हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विरेश पाल गिरि ने बताया दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों के साथ सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष के वकील, शकील और मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं सोमवार को दिन में करीब 3:15 पर डीसीपी पूर्वी रवि कुमार गांव पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने सभी लोगों को शांति बनाए रखने का आह्वान किया। कहा यदि कोई अराजकता करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -    सर्द रात में रहें सावधान: शिकोहाबाद में सक्रिय हुए चोर, एक ही रात में तीन स्थानों पर की लाखों की चोरी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed