{"_id":"658056053a6069caf307f8f8","slug":"thieves-became-active-in-shikohabad-stole-lakhs-from-three-places-in-a-single-night-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द रात में रहें सावधान: शिकोहाबाद में सक्रिय हुए चोर, एक ही रात में तीन स्थानों पर की लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द रात में रहें सावधान: शिकोहाबाद में सक्रिय हुए चोर, एक ही रात में तीन स्थानों पर की लाखों की चोरी
Mon, 18 Dec 2023 07:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Dec 2023 07:54 PM IST
सार
सर्द रात में चोर सक्रिय हो गए हैं। शिकोहाबाद के तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया। चोर लाखों के माल पर हाथ साफ कर ले गए।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सर्दी बढ़ने के साथ ही चोर भी सक्रिय हो गए हैं। चोरों ने एक ही रात में शहर के अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पीड़ितों ने घटनाओं की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड बुर्ज निवासी संतोष भारद्वाज कुरैशी बजार में जय मां म्यूजिक सेंटर मोबाइल एसेसरीज का काम करता है। शनिवार देर रात चोरों ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के अंदर रखे हुए लगभग 90 हजार रुपये के सामान को चोरी कर लिया। इस घटना की जांच-पड़ताल पुलिस ने की है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
दूसरी घटना पालीवाल चौराहे के समीप हुई। जहां चोरों ने मोनू निवासी मोहल्ला खेड़ा के अंदर खड़े हुए ठेले को चोरी कर लिया। इसके अलावा तीसरी घटना बीटू निवासी मोहल्ला खेड़ा, पालीवाल चौराहे के समीप खोखे पर सब्जी बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
रविवार रात नौ बजे करीब खोखा बंद करके घर चला गया। चोरों ने रात में खोखे के अंदर घुसकर इन्वर्टर-बैटरी, लहसन, प्याज एवं 700 रुपये, मोबाइल तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। सभी पीड़ितों ने घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरियों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।