फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tender issued for seven metro stations from Taj Mahal to RBS College

आगरा मेट्रो रेल: ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात स्टेशन के टेंडर जारी, स्मारकों के पास खोदी जाएगी सुरंग

Wed, 04 Aug 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Aug 2021 12:11 AM IST
सार

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि समय की बचत के लिए एक बार में ही सभी भूमिगत स्टेशन पर काम शुरू होगा। छोटी कंपनियों को मौका नहीं मिलेगा। बड़ी कंपनियां ही टेंडर भरेंगी। 12 अक्तूबर तक टेंडर भरे जाएंगे। जिसके बाद नवंबर 2021 तक टेंडर जारी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Tender issued for seven metro stations from Taj Mahal to RBS College
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मंगलवार को टेंडर नोटिस जारी कर दिए हैं। करीब आठ महीने बाद प्राथमिकता कॉरिडोर के तीन स्टेशन भी इनमें शामिल हैं। मार्च 2024 तक छह स्टेशन के प्राथमिकता कॉरिडोर में सात किलो मीटर ट्रैक पर मेट्रो के ट्रायल का लक्ष्य है।

विज्ञापन

आगरा में दो मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। जिनकी लंबाई 29 किलोमीटर है। पहला 14.5 किमी लंबा कॉरिडोर सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक बनेगा। जिसमें कुल 13 स्टेशन (6 एलिवेटिड और 7 भूमिगत) हैं। पहले चरण में फतेहाबाद रोड पर छह स्टेशन (3 एलिवेटिड-3 भूमिगत) का प्राथमिकता कॉरिडोर हैं। छह स्टेशनों में अब तक सिर्फ तीन ताजपूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड ही निर्माणाधीन है, बाकी तीन ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद स्टेशन के टेंडर भी सात स्टेशन में शामिल किए हैं। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि समय की बचत के लिए एक बार में ही सभी भूमिगत स्टेशन पर काम शुरू होगा। छोटी कंपनियों को मौका नहीं मिलेगा। बड़ी कंपनियां ही टेंडर भरेंगी। 12 अक्तूबर तक टेंडर भरे जाएंगे। जिसके बाद नवंबर 2021 तक टेंडर जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

 
स्मारकों के आसपास खोदी जाएगी सुरंग
पुरानी मंडी चौराहा से शाहजहां गार्डन के बीच भूमिगत ताजमहल स्टेशन बनेगा। ताजमहल, आगरा किला, जामा मस्जिद के अलावा एसएन मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज तक सुरंग खोदी जाएगी। इस सेक्शन में सुरंग में होकर मेट्रो चलेगी। पुरानी मंडी चौराहा के मोड़ पर ताजमहल रैंप बनेंगी। ताजपूर्वी गेट स्टेशन के एलिवेटिड ट्रैक से आने वाली मेट्रो ताजमहल रैंप में होकर भूमिगत ट्रैक से आरबीएस कॉलेज स्टेशन पर बाहर निकलेगी। इसके बाद फिर आईएसबीटी, गुरू का ताल और सिकंदरा तक मेट्रो एलिवेटेड ट्रैक पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण का खतरा: आगरा में मिला कोरोना का कप्पा वैरिएंट, सात मरीजों में हुई डेल्टा की पुष्टि
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed