फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Kappa Variant Found In Agra Delta Confirmed In Seven Patients

जीनोम सीक्वेंसिंग में खुलासा: आगरा में मिला कोरोना का कप्पा वैरिएंट, सात मरीजों में हुई डेल्टा की पुष्टि

Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
सार

आगरा के सात मरीजों में डेल्टा और एक मरीज में कप्पा वैरिएंट मिला है।

विज्ञापन
Corona Virus Kappa Variant Found In Agra Delta Confirmed In Seven Patients
कोरोना का नया खतरा - फोटो : iStock

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना वायरस का कप्पा वैरिएंट मिला है। अभी तक दक्षिण अफ्रीका, अज्ञात वायरस और डेल्टा वैरिएंट मिल चुके हैं। सात और मरीजों में डेल्टा (बी.1.617.2) वैरिएंट की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि अभी ताजनगरी में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है, जो अभी तक के वैरिएंट में सबसे ज्यादा खतरनाक है। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज ने अप्रैल के बाद से अब तक 18 साल से अधिक उम्र के 94 संक्रमितों के नमूने लखनऊ केजीएमयू (किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय) जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे। इसमें से दूसरे चरण में 14 नमूनों की रिपोर्ट आई है, आगरा के सात मरीजों में डेल्टा और एक मरीज में कप्पा वैरिएंट मिला है। हाथरस में दो मरीज, मथुरा और मैनपुरी में एक-एक मरीज में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। बीते नौ जुलाई को पहले चरण के जीनोम सीक्वेंसिंग में 40 नमूनों की रिपोर्ट आई थी, जिसमें आगरा में 10 मरीजों में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। इस तरह से डेल्टा वैरिएंट 17 मरीजों में पुष्ट हो चुका है।
विज्ञापन


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि केजीएमयू से 14 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट मिली है। इसमें से सात में डेल्टा और एक मरीज में कप्पा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। बाकी के चार मरीज हाथरस, मथुरा और मैनपुरी के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इस वैरिएंट के मिले हैं वायरस:
- दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट: 26 साल की युवती में पुष्टि हुई। यह जनवरी में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करके लौटी थी, आते ही बुखार होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- अज्ञात वैरिएंट: 36 साल के युवक के नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग में अज्ञात वैरिएंट मिला। यह ट्रैवलिंग एजेंसी में कार चालक है। बीमार होने पर होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गया। 
- डेल्टा वैरिएंट: आगरा में अभी तक 17 मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है।  इसमें 20 साल से अधिक उम्र के लोगों में पुष्टि हुई। यह नमूने अप्रैल-मई और जून में लिए गए नमूने थे, जिनको लखनऊ भेजा था। 
- कप्पा वैरिएंट: 37 साल के युवक है और मई में यह संक्रमित हुआ था और अस्पताल में भर्ती रहा, जांच में इकलौता मरीज है, जिसको कप्पा वैरिएंट मिला है। 

94: नमूने भेजे गए थे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए
55: नमूनों की आई रिपोर्ट
17: मरीजों में डेल्टा वैरिएंट मिला (आगरा)
01: मरीज में कप्पा वैरिएंट मिला (आगरा)
04: मरीज हाथरस में मिले
02: मरीज फिरोजाबाद में मिले
02: मरीज मैनपुरी में मिले
01: मरीज मथुरा में मिला
01: मरीज सहारनपुर में मिला 
उफान पर चंबल-खतरे में जिंदगी: घड़ियाल के शिशुओं की जान को बाढ़ से खतरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed