फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tenant sold the house in mainpuri by pretending to be landlord crime case lodged

ये तो गजब हुआ: मकान मालिक बनकर किराएदार ने ही बेच डाला मकान, दर्ज कराया गया मुकदमा

Thu, 20 Jul 2023 04:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 04:31 PM IST
सार

किराए पर मकान देने के बाद मकान मालिक बेफिक्र था, लेकिन उसके होश तब उड़े जब जानकारी हुई कि जिसे मकान किराए पर दिया, उसने फर्जी मकान मालिक बनकर घर का बैनामा किसी और के नाम करा दिया। 
 

विज्ञापन
Tenant sold the house in mainpuri by pretending to be landlord crime case lodged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला रघू में एक मकान पर किराएदार बन कर आए शातिर ने कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं दूसरे को मकान का बैनामा कर दिया। अब खरीदार मकान मालिका को असलहा के बल पर भयभीत कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP News: दक्षिण एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर अफरातफरी, छावनी में तब्दील हुआ मथुरा जंक्शन; दहशत का माहौल

विज्ञापन

ये है मामला 

गांव नगला रघू निवासी सगे भाई जनवेद और सर्वेश की गांव में पैतृक भूमि है। इस पर कुछ मकान भी बने हुए हैं। दोनों भाई बाहर रहते हैं। एक मकान में गांव निवासी सियाराम को कुछ दिनों के लिए रहने के लिए अनुमति दी थी। उनकी गैर मौजूदगी में आरोपी ने गांव निवासी रामपाल और राकेश को मकान का बैनामा कर कब्जा भी दे दिया। जानकारी होने के बाद जब इन लोगों से मकान खाली करने के लिए कहा तो रामपाल, राकेश, बाबूराम, सुखवीर सिंह, नरेंद्र सिंह व चार अन्य लोग असलहा लेकर आए और धमकाने लगे।

ये भी पढ़ें - उफान पर यमुना: आगरा में सड़क पर भरा बाढ़ का पानी, रास्ता न दिखने से किशोर गड्ढे में गिरा; डूबकर हो गई मौत

जान से मारने की दी धमकी 

आरोपियों ने धमकी दी कि अगर मकान खाली कराने का प्रयास किया तो जान से मार देंगे। आए दिन आरोपी असलहा लेकर आते हैं और धमकाते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद सहित 10 लोगोंं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - पुरुषोत्तम मास: कल-कल की ध्वनि के बीच योगेश्वर श्रीकृष्ण ने किया नौका विहार, दर्शन कर भक्तों ने लगाए जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed